बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर जिले में हुए तीनों निकाय को मिला नया मुख्य पार्षद, बक्सर से कमरून निशा ने हासिल की जीत

बक्सर जिले में हुए तीनों निकाय को मिला नया मुख्य पार्षद, बक्सर से कमरून निशा ने हासिल की जीत

BUXER : बक्सर जिले में पहले चरण में हुए तीनों नगर निकाय के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। तीनों निकायों में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के नाम भी सामने आ गए है। जिन्हें वहां की नगर सरकार का नेतृत्व करने का मौका दिया है। इनमें बक्सर नगर परिषद (Buxur Nagar Parishad) सीट से कमरून निशा करीब डेढ़ हजार मतों के अंतर से मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव जीत गई हैं। वह शहर के सामाजिक कार्यकर्ता नियामतुल्लाह फरीदी की पत्नी हैं। उनके पति भी पहले वार्ड पार्षद के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने निवर्तमान मुख्य पार्षद माया देवी को हराया है।

चौसा नगर पंचायत की चेयरमैन बनी किरण देवी

बक्सर जिला के चौसा नगर पंचायत में मनोज यादव की पत्नी किरण देवी मुख्य पार्षद पद के लिए चुनी गई।किरण देवीचौसा नगर पंचायत की चेयरमैन बन गई हैं। उन्हेंकुल 2477 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर तेजवंती देवी को 1680 मत प्राप्त हुए।

बक्सर जिले की ब्रह्मपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के चुनाव में महतो की पत्नी सुमन देवी 5200 मतों से विजयी हुई। उप मुख्य पार्षद पद के लिए पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह चुनाव जीत गए हैं।

Suggested News