बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के बड़े डॉक्टर पर युवती ने लगाया इलाज के नाम पर छेड़खानी करने का आरोप

पटना के बड़े डॉक्टर पर युवती ने लगाया इलाज के नाम पर छेड़खानी करने का आरोप

PATNA : पटना  के एक बड़े डॉक्टर अमरकांत झा अमर पर एक बार फिर छेड़खानी का आरोप लगा है।  युवती ने डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम लगाया है। युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के नाम पर उसके साथ छेड़खानी की है। उसके मना करने के बावजूद उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई। पीड़िता ने इसको लेकर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। 

इलाज के नाम पर छेड़खानी

डॉक्टर अमरकांत झा अमर पर संगीन आरोप लगाते हुए युवती ने कहा कि पिछले दो दिनों से ईलाज करने के नाम डॉक्टर उसे गलत तरीके से छुए हैं। मना करने के बावजूद डॉक्टर ने शरीर पर मलहम लगाया और इस दौरान प्राइवेट पार्ट को गलत नीयत से स्पर्श किया। बता दें कि इससे पहले भी डॉक्टर अमरकांत झा पर छेड़खानी का आरोप लग चुका है।

Suggested News