बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एलोवेरा है एक वरदान ,जानें क्या क्या हैं फायदें

एलोवेरा है एक वरदान ,जानें क्या क्या हैं फायदें

एलोवेरा हमारी बॉडी की स्किन के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है, क्योंकि एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉइचराइज़र है। इसके साथ ही वह हमारी त्वचा को और भी कोमल करता है। ऐसे ही कई फ़ायदे एलोवेरा के हम आपको  बताने जा रहे हैं।
 
   एलोवेरा हमारी त्वचा की अभद्रता को मिटाता है साथ ही, त्वचा की मृत कोशिकाओं को भी मुलायम करता है। यह अस्ट्रिन्जन्ट की प्रक्रिया करते हुए हमारी त्वचा को बांध देता है। जिसके कारण हमारी स्किन पर झुर्रियाँ नहीं आती।
 
   एलोवेरा जैल को त्वचा के सौंदर्य के रुप में प्रयोग किया जाता है। इससे न केवल त्वचा में निखार आता है, बल्कि नई कोशिकाएं भी उत्पन्न होती हैं। इसी कारण एलोवेरा घरेलू उपचारों के लिए प्रयोग किया जाता है।
 
   एलोवेरा के जूस या जाल को प्रतिदिन 20-30 मिमट तक अपने चेहरे पर लगाएं और अपनी त्वचा पर अभद्रता तो हटाएं। इससे आपकी त्वचा और भी कोमल हो जाएगी। इसके साथ ही एलोवेरा सर्दियों में भी विशेष रूप से लाभदायक          साबित होता है, क्योंकि यह त्वचा के रूखेपन को दूर करके उसकी मुलायम संरचना को बरकरार रखता है।
 
  एलोवेरा को एक फ़ेसमास्क की तरह भी प्रयोग किया जाता है। इसके लिए एक चम्मच जुई या मुलतानी मिट्टी, एक चमंच संतरे की छाल का पाउडर और एक चम्मच दही। इन तीनों तत्वों को मिलाएं और फ़िर इसे चहरे पर लगाएं, यह            पूर्ण रुप से आपके चेहरे पर फ़ेसमास्क की तरह बन जाएगा। इससे आपके चहरे की सफ़ाई होती है व ऐसा कह सकते हैं, कि यह एक क्लीजिंग पैक है।

Suggested News