बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आईजी की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही नालंदा के दौरे पर पहुंची गरिमा मलिक, एक घंटे तक इस थाने का किया निरीक्षण

आईजी की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही नालंदा के दौरे पर पहुंची गरिमा मलिक, एक घंटे तक इस थाने का किया निरीक्षण

NALANDA : पटना की आईजी की जिम्मेदारी संभालने के साथ आईपीएस गरिमा मलिक ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार की कोशिशें तेज कर दी है। इस कड़ी में आईजी गरिमा मलिक शुक्रवार की शाम नालंदा पहुंचा, जहां उन्होंने चंडी थाना का निरीक्षण किया। करीब एक घंटा तक थाना में रहकर उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की। थाने की विभिन्न पंजियों की जांच की। 

उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश भी दिये। एसपी अशोक मिश्रा, हिलसा डीएसपी सुमीत कुमार, इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव व थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने उन्हें थाने के कार्यकलाप की जानकारी दी।

इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव ने बताया कि उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण व कांडों के त्वरित निष्पादन के संबंध में कई निर्देश दिये। चंडी थाना में सफाई करवाने के लिए थानाध्यक्ष की सराहना की। 

पहले चंडी थाना के सामने र्दुघटनाग्रस्त व अन्य मामलों में जब्त वाहनों की भरमार रहती थी। पूरा थाना कबाड़खाना जैसा दिखता था। थानेदार से इसपर ध्यान दिया और इसकी सफाई करवायी। आईजी ने जिले में लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर दिया।

Suggested News