बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन बच्चों के पिता के साथ दो बच्चों की माँ पंचायत प्रतिनिधि हुई फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन बच्चों के पिता के साथ दो बच्चों की माँ पंचायत प्रतिनिधि हुई फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

NAWADA : बुधवार की शाम गोविंदपुर थाना में अकबरपुर थाना से फरार प्रेमी प्रेमिका को लाया गया। बताया जा रहा है की प्रेमी जहाँ तीन बच्चे का बाप है तो वहीँ प्रेमिका भी कम नही है वह दो बच्चे की मां है। यहीं नहीं प्रेमिका गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव की पंच सदस्या है। जिसका नाम बिनीता देवी है,और प्रेमी जिसका नाम लक्ष्मण मिस्त्री है जो अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी गाँव के रहने वाला बताया जाता है। बताया जाता है कि पंच सदस्या अकबरपुर थाना के जशौली गाँव की रहने वाली थी और उसकी शादी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव के ईश्वरी प्रसाद से हुआ। शादी के 11 साल पुरे हो गए हैं। इस बीच वह दो बच्चों की मां बनी। बताया जाता है कि यह महिला की पिछले कुछ बर्षो से लक्ष्मण मिस्त्री से जान पहचान बढ़ा। 

पति को महिला ने बताया की लक्ष्मण रिश्ता में भाई है। इसी बात को लेकर जान पहचान और ज्यादा हो गया। क्या पता था कि रिश्ते को कलंकित कर दोनो भाग जायेंगे। हालाँकि बात सच हुई और महिला ने अपने दोनो बच्चों के साथ मार्च 22 के दूसरा सप्ताह में ही लड़के के साथ भाग गई। इधर उक्त महिला के पति ईश्वरी प्रसाद ने अपने पत्नी को भाग जाने का आवेदन गोविंदपुर थाना में दिया। उधर उस लड़के के परिवारवाले भी अकबरपुर थाना में जाकर दूसरी औरत के साथ भाग जाने की आवेदन दिया। दोनो थाना के थानाध्यक्ष ने आवेदन को लेकर प्रथमिकी दर्ज किया और दोनो को ढूढने के लिये सुराग तलाशने लगा। 

इस बीच पुलिस को सफलता मिला और अकबरपुर थाना में आकर दोनो ने सरेंडर किया। इधर अकबरपुर पुलिस ने दोनो को गोविंदपुर पुलिस को सौप दिया और बच्चों को उसके पिता को सौप दिया। इधर बुधवार को गोविंदपुर थाना में दोनो के बीच समझौता के तहत कुछ ड्रामा किया गया। बताया जाता है कि लड़का बोला कि अगर इसका पति इसको रखना चाहता है हमे कोई एतराज नही और महिला बोली कि हम भी अपने पति के साथ रहना चाहते है। लेकिन यह सब चिकनी चुपड़ी बात महज़ दिखावा था। वह पुलिस को बार बार बोल रही थी कि हम दोनों बच्चों को दिल्ली में मुंडन के लिये ले गए थे। क्योंकि हमारे पति के पास पैसा नही था। इसीलिये हम किसी को बोले नही और चले गए। इस महिला के पति भी इसे रखने के लिये इनकार कर रहा था। महिला ने बार बार यह भी बोल रही थी हम लोग दोनो में ठीक ठाक नही चल रहा और पति हमको गाली गलौज और मार पीट करता था। इसी ड्रामा चलने के बाद आखिर कर महिला को न्यायिक हिरासत और लड़का को जेल भेज दिया गया।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News