बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अल्पेश की ठाकोर सेना ने कभी बिहारियों को बनाया था निशाना, अब बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी नेतृत्व से हैं नाराज

अल्पेश की ठाकोर सेना ने कभी बिहारियों को बनाया था निशाना, अब बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी नेतृत्व से हैं नाराज

NEWS4NATION DESK : जिस अल्पेश ठाकोर की क्षेत्रीय सेना ने कभी गुजरात में बिहारियों को निशाना बनाया था अब वही अल्पेश ठाकोर कांग्रेस नेतृत्व के निशाने पर आ गए हैं। बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी और गुजरात में पार्टी के विधायक अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस नेतृत्व पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। 

अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप ऐसे वक्त में लगाया है जब आलाकमान राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी गुजरात में चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। 28 फरवरी को गांधी परिवार के यह तीनों नेता गुजरात के अडालज और अहमदाबाद में जनसभा करने वाले हैं। लेकिन उसके ठीक पहले अल्पेश ठाकोर ने अपनी नाराजगी जताते हुए नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अल्पेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पार्टी के अंदर ओबीसी तबके से आने वाले नेताओं की अनदेखी की जा रही है। पार्टी की राज्य इकाई समस्या के मूल में है और उन्होंने कई बार आलाकमान को इसकी जानकारी देने का प्रयास भी किया। अल्पेश की माने तो उन्होंने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का फैसला तब लिया था जब पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही थी। लेकिन अब जिस तरह उन्हें और उनके समुदाय को नजरअंदाज किया जा रहा है इसका खामियाजा पार्टी को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। अल्पेश ठाकोर बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी भी हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में अल्पेश उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब गुजरात के अंदर उनकी ठाकोर सेना ने बिहारियों को जमकर निशाना बनाया था। गुजरात में बिहारियों पर हुए हमले के बाद जमकर सियासत भी हुई थी और फजीहत से बचने के लिए अल्पेश ठाकोर ने उसके बाद कभी बिहार का दौरा नहीं किया।

Suggested News