बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमरनाथ यात्रा फिर से रोकी गई, नए जत्थे को आधार शिविर की ओर जाने से मनाही, ये है वजह

अमरनाथ यात्रा फिर से रोकी गई, नए जत्थे को आधार शिविर की ओर जाने से मनाही, ये है वजह

DESK. खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की बुरी हालत के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू से किसी भी नए जत्थे को आधार शिविर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। 

अधिकारियों के मुताबिक, रामबन जिले में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को बृहस्पतिवार रात एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था। यात्रा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘राजमार्ग की बुरी हालत और खराब मौसम को देखते हुए जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।'

इससे पहले 10 और 11 जुलाई को भी खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से शुरू होने की स्थिति में शाम से जम्मू से एक बार फिर यात्रा की अनुमति दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि 43 दिवसीय यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी। यह 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।


अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धलुओं ने दर्शन किए। हलांकि कुल दर्शनार्थियों की संख्या कितनी रही यह अभी अस्पष्ट है। जब यात्री की आधिकारिक समाप्ति की घोषणा की जाएगी उसके बाद ही कुल संख्या की रिपोर्ट आएगी. 

Suggested News