बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गजब! पंचायत चुनाव में महिलाओं के उत्साह के आगे खराब हो गई EVM! मशीन खराबी की वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान....

गजब! पंचायत चुनाव में महिलाओं के उत्साह के आगे खराब हो गई EVM! मशीन खराबी की वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान....

PATNA: आज बिहार में लोकतंत्र का महापर्व और जितिया पर्व, दोनों एकसाथ मनाया जा रहा है। लोकतंत्र के महापर्व की बात करें तो आज दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना की जा रही है। इसी के साथ जितिया पर्व को लेकर महिलाओं का निर्जला उपवास भी जारी है। पहले तो निर्वाचन आयोग को काफी चिंता थी कि पर्व होने के कारण मतदान में कमी आएगी, मगर ऐसा कुछ हुआ नहीं।

आज सूबे के सभी बूथों पर पुरूषों से ज्यादा तादाद महिलाओं की देखी जा रही है। निर्वाचन आयोग इस बात से हैरान भी है और संतुष्ट भी, क्योंकि मतदाता अब अफने अधिकार को लेकर जागरूक हो रहे हैं। दूसरे चरण में पटना जिला के पालीगंज प्रखंड कई जगहों पर इवीएम में  मशीन फेल हो गयी। अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इवीएम मशीन फेल होने का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि जितिया पर्व को लेकर मतदान के लिए जो महिलाएं मतदान केंद्र पर पहुंच रही हैं, उनमें अधिकांश महिलाओं के हाथ में मेहंदी और तेल लगे रहने के कारण बायोमेट्रिक मशीन फेल हो गया है। पालीगंज प्रखंड में लोगों में जहां एक तरफ काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के बूथ पर अधिकांश जगहों पर बायोमेट्रिक मशीन फेल होने की सूचना मिली है। कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की भी सूचना मिली थी, लेकिन पदाधिकारियों के सतर्कता के कारण उस मशीन को अविलंब वहां से बदल दिया गया। पालीगंज के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम पर उपस्थित अधिकारी ने बताया कि बूथ संख्या 112, 115, 116 पर मशीन में कुछ गड़बड़ी होने की सूचना मिली थी। लेकिन पदाधिकारियों के सूज भुज और सतर्कता के कारण वहां के मशीन को अविलंब बंद करके दूसरे मशीन की व्यवस्था कर पुनः मतदान शुरू करा दिया गया। 

अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक घंटा गुजर जाने के बाद पालीगंज प्रखंड में 28% तक मतदान होने की सूचना मिली है। इनमें 17% मतदान पुरुषों के द्वारा किया गया है जबकि 11% मतदान महिलाएं की हैं। मतदान को लेकर अधिकारियों सहित मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार लोगों के उत्साह को देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 55% के आसपास मतदान होने की सूचना अधिकारियों ने उम्मीद लगा रखी है।

पालीगंज चुनाव का निरीक्षण करते डीएम ओर एसएसपी

Suggested News