बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़ी सुरक्षा के बीच घाटों पर सक्रिय दिखा महिला चेन स्नेचरों का गैंग, महिला के गहने चुराती पकड़ाई चार गैंग की चार सदस्य

कड़ी सुरक्षा के बीच घाटों पर सक्रिय दिखा महिला चेन स्नेचरों का गैंग, महिला के गहने चुराती पकड़ाई चार गैंग की चार सदस्य

CHHAPRA : मकेर रेवाघाट के छठ घाट पर सुबह चार बजे चार महिला चैन स्नेचर रंगे हाथ पकड़ी गई। मकेर पुलिस ने एफआईआर कर जेल भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार रेवा नदी के छठ घाट पर प्रातःकालीन अरघ के समय चार महिला चैन स्नेचर सुबह चार बजे छठ व्रतियों का चैन और आभूषण चुरा रही थी। इसी क्रम में एक व्रती रेखा देवी के गले का चैन खींचने के क्रम में रंगें हाथों पकड़ी गयी और शोर मचाने पर उपस्थित लोगों ने धर दबोचा और उसकी पिटाई करने लगे फिर पूछताछ करने पर उसने और तीन चोरों का नाम बताया ग्रामीणों ने चारों को पकड़ कर मकेर पुलिस के हवाले कर दिया। मकेर पुलिस के पूछताछ और जांच करने पर तीन चैन बरामद हुआ।

 चारों महिला स्नेचर सर्बिना पति- विजय कुमार, निशा पिता- विजय कुमार , निर्जना कुमारी पिता - बबलू , ग्राम- बेलपाड़ा , थाना- सलेमपुर , देवरिया (यूपी)  और सग्गू कुमारी पिता - स्वर्गीय सुरेंद्र, ग्राम- औरंगाबाद ,थाना- सलेमपुर ,जिला- देवरिया (यूपी) की बताई जाती हैं। वहीँ हरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी रेखा देवी के साथ उमेश सिंह की पत्नी - अनीता देवी, राजू कुमार सिंह की पत्नी- मिंता देवी जीतलाल सिंह की पत्नी कुसुम देवी, इनका शिकार हुई|  जिसमे से कुसुम देवी का चैन बरामद नहीं हो पाया है |

Suggested News