बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह ने CM नीतीश को किया फ़ोन,महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर हर संभव मदद का दिया भरोसा

अमित शाह ने CM नीतीश को किया फ़ोन,महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर हर संभव मदद का दिया भरोसा

NEWS4NATION DESK : बिहार में महानंदा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। वहीं, गंगा,कोसी समेत कई नदियों के जलस्तर में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है। नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से दर्जनों गांव के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी आ गया है। वहीं, जलस्तर में बढ़ोतरी से तटबंध पर कटाव का खतरा भी बढ़ रहा है।

इधर बिहार में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए केन्द्र सरकार ने हरसंभव मदद का आश्वासन देने की बात की है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ने इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार से बात की है और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। 

इस बात की जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है.....बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मैने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से बात की और उन्हें बिहार की जनता की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

Suggested News