बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह ने बाबाधाम में की पूजा, बाबा भोलेनाथ से की देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना

अमित शाह ने बाबाधाम में की पूजा, बाबा भोलेनाथ से की देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना

DEOGHAR: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बाबाधाम देवघर पहुंचे। यहां उन्‍होंने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया। शाह के साथ गोड्डा के सांसद निशिकांत ठाकुर मौजूद रहे। बाबा भोलेनाथ से उन्‍होंने देश में अमन-शांति की कामना की।

देवघर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बाबा की पूजा करके धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि कमल पर बटन से झारखंड नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। पांच साल में 20 फुट नीचे चला गया है नक्सलवाद। हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। सीएम बनने की लालसा में हैं। कांग्रेस और राजद ने झारखंड को अलग नहीं होने दिया। अटल ने अलग राज्य बनाया है। मोदी सरकार अब इसको संवार रही है।

अमित शाह ने कहा कि पांच साल और दीजिए झारखंड नंबर एक राज्य बनेगा। पिछड़ी जाति को आरक्षण मिलेगा।  विकास की गति तेज हुई है। सिर्फ 1000 करोड़ की योजनाएं देवघर में चल रही हैं। राहुल बाबा घूम रहे हैं लेकिन चार पीढ़ी ने क्या दिया वे बताएं। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को पक्का घर, बिजली, पानी, आयुष्मान योजना दिया। कांग्रेस बताए कि उसने क्‍या दिया।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि आपने हमें इतनी ताकत दी। चाय बेचने वाले गरीब को भाजपा ने पीएम बनाया। देवघर में एम्स और एयरपोर्ट मोदी सरकार की देन है। बाबा का मेला सुविधायुक्त हुआ, प्रसाद योजना की शुरूआत हुई। साहिबगंज में बंदरगाह का निर्माण हो रहा है। हमने झारखंड की भलाई के लिए जो कुछ किया जा सकता है, वह सब कर रहे हैं। दिन-रात गरीबों की सेवा में लगे हैं।

उन्होंने देवघर की सभा में जनता से जुड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 55 साल बनाम मोदी सरकार के पांच साल का हिसाब लगा ले। हेमंत और राहुल बाबा बताएं 55 साल में क्या काम किया। 55 हजार करोड़ से बढ़ा कर तीन लाख करोड़ राशि विकास के लिए झारखंड को दिया है।

Suggested News