बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JP जयंती पर बिहार आ रहे हैं अमित शाह, इस अवसर पर नागालैंड में रहेंगे CM नीतीश

JP जयंती पर बिहार आ रहे हैं अमित शाह, इस अवसर पर नागालैंड में रहेंगे CM नीतीश

पटना. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को जहां बिहार में रहेंगे, वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार नागालैंड में रहेंगे। सीएम नीतीश 11 अक्टूबर को नागालैंड में जेपी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली है कि सीएम नीतीश नागालैंड के एकदिवसीय दौरे पर जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक महीने के ही अंदर दो बार बिहार आ रहे हैं। अभी एक सप्ताह पहले भी वे बिहार के सीमांचल में दो दिनों के लिए आए थे। यहां उन्होंने सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोला था। अब बताया जा रहा है कि अमित शाह 11 अक्टूबर को भी बिहार आएंगे। उनका यह दौरा सारण में होगा। यहां वे लोक नायक जाय प्रकाश नाराण की जयंती समारोह में शामिल होंगे।

इसस पहले अमित शाह 22 सितबंर को पूर्णिया में आए थे। यहां उन्होंने महा रैली की थी। इस दौरान अमित शाह ने रैली में सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर हमला बोला था। इसके अगले दिन अमित शाह ने विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को बिहार जीतने का मंत्र दिया था। किशनगंज में आयोजित बैठक में अमित शाह ने सभी से कहा कि संगठन को मजबूत करिए। हर हाल में नीतीश कुमार को परास्त करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी महीने में 2 दफे बिहार आऊंगा।


Suggested News