बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह की फटकार के बाद गिरिराज के घर पहुंचे गृह राज्य मंत्री, तस्वीर पोस्ट कर दे दिया पॉलिटिकल मैसेज...

अमित शाह की फटकार के बाद गिरिराज के घर पहुंचे गृह राज्य मंत्री, तस्वीर पोस्ट कर दे दिया पॉलिटिकल मैसेज...

PATNA: बिहार की राजनीति में गिरिराज सिंह खासे चर्चे में हैं। गिरिराज सिंह की ओर से  तस्वीर के साथ किए गए एक ट्वीट ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है।उनके ट्वीट के बाद सहयोगी जेडीयू ने सीधे तौर पर गिरिराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।खुद सीएम नीतीश कुमार ने कह दिया कि वैसे लोग समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं।जो एक धर्म की बात करता है वह अधार्मिक व्यक्ति होता है।

खबर है कि विवादित बयानों के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गिरिराज सिंह को फटकार लगायी है। इसी बीच आज गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गिरिराज सिंह के घर पहुंच गए हैं।दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है।गिरिराज ने खुद गले मिलने वाली तस्वीर पोस्ट कर मैसेज देने की कोशिश की है।   

दरअसल गिरिराज सिंह के आवास पर आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय पहुंचे थे।गिरिराज सिंह ने नित्यानंद राय को गले मिलते हुए फोटो शेयर किया है।फोटो के माध्यम से गिरिराज सिंह ने यह बताने की कोशिश की है कि सबकुछ ठीक है।बिहार बीजेपी नेतृत्व भी उनके साथ पूरी ताकत से खड़ी है। अपने घर पहुंचे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को गिरिराज सिंह ने बधाई भी दी है।

आपको बता दें कि मंगलवार को गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश ,मोदी और पासवान के इफ्तार की तस्वीर शेयर किया था।गिरिराज ने यह भी लिखा था कि काश इस तरह की तस्वीर नवरात्रा के दौरान फलाहार की भी होती..उनके इस ट्वीट के बाद बिहार की राजनीति में जदयू-बीजेपी में स्पष्ट तौर पर तल्खी दिखने लगी।

खबर थी कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी गिरिराज सिंह को इस तरह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी थी।इसके बाद आज अमित शाह के सहयोगी मंत्री नित्यानंद राय ने गिरिराज सिंह से मुलाकात की है।

Suggested News