बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीएम का चेहरा नीतीश ही होंगे

बिहार को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीएम का चेहरा नीतीश ही होंगे

PATNA: बिहार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में एक बार फिर साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।

अमित शाह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार होंगे। क्या बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेंगे इसपर उन्होंने कहा कि जब तय हो जाएगा तब ये मीडिया को बता दिया जाएगा।

दिल्ली में होने वाले चुनाव में पार्टी के चेहरे पर अमित शाह ने कहा कि इस पर पार्टी निर्णय करेगी। ये फैसले पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है। दिल्ली में हालात देखकर चेहरा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साल 2019 बहुत अच्छा रहा। देश की जनता ने 303 सीटें देकर एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई। महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा कि नतीजे हमारे खिलाफ नहीं आए। नतीजे हमारे पक्ष में आए। वहीं झारखंड चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा कि वहां हम जरूर हार गए. ये आत्मचिंतन का विषय है। सरयू राय से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी एक फैसले से पार्टी को चिन्हित नहीं कर सकते।


Suggested News