बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मान गए गिरिराज, अमित शाह बोले- संगठन निकालेगा उनकी सभी समस्याओं का समाधान

मान गए गिरिराज, अमित शाह बोले- संगठन निकालेगा उनकी सभी समस्याओं का समाधान

PATNA :  बेगूसराय से टिकट मिलने से नाराज चल रहे गिरिराज सिंह अब मान गए हैं। गिरिराज सिंह अब बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।


बता दें कि नवादा से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह इस बार बेगूसराय भेजे जाने से नाराज चल रहे थे। गिरिराज सिंह ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। गिरिराज सिंह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाया था कि जब सभी केंद्रीय मंत्रियों को उनके सीट से टिकट दिया गया तो फिर उनका क्षेत्र क्यों बदल दिया गया। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र बदलने से पहले उनसे एक बार पूछा तक नहीं गया। 

बता दें कि बेगूसराय से टिकट की घोषणा के बाद से ही गिरिराज सिंह दिल्ली में थे। उन्होंने साफ कहा था केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर वे अपनी बात कहेंगे और उसके बाद ही बेगूसराय से चुनाव लड़ने की सोचेंगे। 


Suggested News