बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब विधानसभा चुनाव पर अमित शाह की नजर, बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक शुरु

अब विधानसभा चुनाव पर अमित शाह की नजर, बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक शुरु

NEWS4NATION DESK : बीजेपी मुख्यालय दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बड़ी बैठक कर रहे हैं। भाजपा केसांगठनिक मामलों के प्रभारी नेताओं के साथ चल रही इस बैठक में वसुंधरा राजे, उमा भारती, दिलीप घोष, विनय सहस्त्रबुद्धे, जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव भी पहुंचे हैं। 

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के बाद अमित शाह की ऩजर अब हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है और इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

नई सरकार में गृहमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से ही अमित शाह लगातार बैठक कर रहे हैं। इससे पहले 9 जून को अमित शाह ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। वहीं  ईद के दिन भी उन्होंने हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। इसके अलावा उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा की जानकारी भी ली थी। जिसमें नक्सलवाद और आतंकवाद पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
 
 सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शाह के शामिल होने के बाद अटकलें हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। भाजपा ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

बता दें कि शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो चुका है लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। लोकसभा चुनावों पर ध्यान देने की वजह से संगठन के चुनाव टाल दिये गये थे।

 

 

 

Suggested News