बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय अर्थतंत्र के कायाकल्प का अमित शाह ने बताया फार्मूला, गुजरात में किसानों और जवानों से मिले गृह मंत्री

भारतीय अर्थतंत्र के कायाकल्प का अमित शाह ने बताया फार्मूला, गुजरात में किसानों और जवानों से मिले गृह मंत्री

DESK. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। विश्वभर में ऑर्गेनिक फूड की जो मांग है, उसे अगर भारत पूरा कर दे तो भारत की अर्थतंत्र का कायाकल्प हो जाएगा। भारत में यह हो सकता है. उन्होंने कहा कि इसमें डेयरी क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है। प्राकृतिक खेती के लिए जो बुनियादी चीज़ है, वह गोबर है, वह आपके पास है.

इससे पहले शाह ने गुजरात में कहा कि जवानों के कारण देश सुरक्षित है। दुनिया में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुजरात के नडाबेट पर पर्यटकों को बीएसएफ जवानों की बहादुरी व जीवन को नजदीक से देखने को मिलेगा। बनासकांठा के नडाबेट में अमित शाह ने रविवार को सीमा दर्शन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

अमित शाह ने कहा कि अगले 10 साल में नडाबेट पर आने वाले पर्यटकों के कारण बनासकांठा के पांच लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नडाबेट पर सीमा दर्शन के रूप में बार्डर ट्यूरिज्म को विकसित करने की कल्पना की थी। इस दूरदर्शिता के लिए उनको हाथ जोड़कर वंदन करता हूं।


Suggested News