बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पर्यावरण बचाने के लिए शेखपुरा डीएम की अहम पहल, जिले के हर गांव में पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत की

पर्यावरण बचाने के लिए शेखपुरा डीएम की अहम पहल, जिले के हर गांव में पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत की

शेखपुरा. मौसम की बेरुखी के कारण बारिश नहीं होने से जहां जमीन पर दरारे पड़ रही है। वहीं जिला प्रशासन ने हर गांव में पेड़ लगाने का अभियान की शुरुआत की है। शेखपुरा पहला जिला है, जहां ग्रामीण वाटिका में हरियाली नजर आएगी। वहीं डीएम सावन कुमार की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है।

शेखपुरा जिला सुखाड़ की ओर बढ़ रहा है। पानी का जल स्तर नीचे जा रहा है। प्राकृति की रुसवाई से खेत बंजर जैसा दिख रहा है। इस प्राकृतिक की बेरुखी से लड़ने की शुरुआत डीएम सावन कुमार ने की है। डीएम ने एक नई योजना की आधारशिला रखी है, जिसका नाम 'मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन' अभियान है। इसके तहत सभी गांव में वन वाटिका का निर्माण किया जाएगा। एक गांव में कम से कम एक एकड़ जमीन में पौधा किया जा रहा है।

पौधारोपण स्थल को वन वाटिका के नाम से जाना जाएगा, जिसमें सभी तरह के पेड़ लगाए जा रहे हैं। डीएम ने कहा की पार्क के जैसा विकसित किया जाएगा। जलवायु परिवर्तन के तहत एक मात्र पोधा रोपण ही विकल्प है, जिसे सभी लोगों को समझना होगा और एक एक पेड़ लगाना एवं सुरक्षित रखना जरूरी है।

डीएम ने कहा कि पर्यावरण कार्यक्रम को ग्राम्य पंचायत को योजना में शामिल करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है, ताकि हरियाली योजना एक अभियान नहीं, बल्कि आंदोलन का रूप ले सके। बहरहाल शेखपुरा से शुरुआत की गई। वन वाटिका योजना को पंचायत प्रतिनिधि के साथ साथ ग्रामीणों का सकारात्मक सहयोग रहा तो मौसम की बेरुखी पर लगाम लगेगा और हरियाली क्रांति सफल हो सकेगा।


Suggested News