बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में तैनात एक अधिकारी पर अपने पिता की हत्या का आरोप,पुलिस ने शुरू की जांच

जहानाबाद में तैनात एक अधिकारी पर अपने पिता की हत्या का आरोप,पुलिस ने शुरू की जांच

PATNA : जहानाबाद में तैनात एक अधिकारी पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगा है। इस बावत राजीव नगर थाने में जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी के खिलाफ अपने पिता सुरेश पुरी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अधिकारी के छोटे भाई दिलीप पूरी ने दिनेश पुरी और उनकी पत्नी पर साजिश के तहत पिता की हत्या करने और साक्ष्य मिटा देने का आरोप लगाया है। जहानाबाद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी पर आरोप है वह उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर पिता सुरेश पुरी की हत्या कर दी फिर साक्ष्य मिटा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

वही जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि घटना के वक्त वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जहानाबाद में थे। दशहरे के बाद जाहानाबाद में सांप्रदायिक तनाव हो गया था। पिता की मौत की खबर डीएम को दी उनसे अनुमति लेने के बाद परिवार के साथ पटना लौटे थे।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News