बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के साथ की बैठक, मांगों को लेकर कमिटी का किया गठन

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के साथ की बैठक, मांगों को लेकर कमिटी का किया गठन

PATNA : नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने सफाई कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल के मद्देनजर आज शनिवार को हड़ताली यूनियन के नेताओं के साथ कार्यालय में वार्ता की। लगभग 2.5 घन्टे तक चली गहन वार्ता में प्रधान सचिव आनंद किशोर ने संघ के द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों की बिंदुवार समीक्षा की। प्रधान सचिव ने यूनियन के नेताओं से कहा कि आपकी विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है। यूनियन की वैसी मांग जो नियमों के अनुकूल है उस पर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है और जल्द ही उसपर यथोचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यूनियन के नेताओं से जनहित को ध्यान में रखते हुए अपनी हड़ताल को अविलंब समाप्त करने की अपील की।

वार्ता के मध्य यूनियन के नेताओं ने प्रधान सचिव से उनकी मांगों को लेकर एक कमेटी के गठन का अनुरोध किया। उसके उपरांत प्रधान सचिव से तीन सदस्य कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में विशेष सचिव सह निदेशक, नगर पालिका प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग सतीश कुमार सिंह, निगम आयुक्त पटना नगर निगम हिमांशु शर्मा और उपनिदेशक बुद्ध प्रकाश शामिल हैं। 

हड़ताली यूनियन के नेताओं के साथ संध्या में कमेटी के सभी सदस्यों ने बैठक आयोजित की। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में संघ के नेताओं की सहमति से रविवार को फिर से निर्णायक बैठक आहूत करने का निर्णय लिया गया। वार्ता सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही। कल निर्णायक दौर की वार्ता संपन्न होगी। वार्ता के मध्य यूनियन के नेताओं के द्वारा सकारात्मक रुख अपनाया गया।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News