बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत के गढ़ में आज दस्तक देंगें नीतीश, मोकामा में कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत

अनंत के गढ़ में आज दस्तक देंगें नीतीश, मोकामा में कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मोकामा जाएंगे। सीएम नीतीश मोकामा के इंदिरा टोला स्थित वार्ड संख्या चार में कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावे वह मोकामा जीरो माइल में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मोकामा दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब स्थानीय विधायक अनंत सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 

कभी नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से ही विधायक चुने जाते रहे अनंत सिंह ने 2015 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीता था। अनंत सिंह भले ही निर्दलीय विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे लेकिन उसके बावजूद उन्होंने कभी भी नीतीश कुमार की शिकायत नहीं की। लेकिन बदलते वक्त के साथ अनंत सिंह का नजरिया भी बदल गया। अनंत सिंह ने जब ऐलान किया कि वह मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे उसके बाद नीतीश कुमार उनके रिश्तो में जबरदस्त खटास आ गई।

यह बात सबको मालूम है की मुंगेर लोकसभा सीट से नीतीश कुमार के सबसे करीबी मंत्री ललन सिंह की उम्मीदवारी तय है। ऐसे में अनंत सिंह की दावेदारी से नीतीश कुमार की परेशानियां बढ़ी हैं। नीतीश कुमार के मोकामा दौरे से पहले मंत्री ललन सिंह सहित जेडीयू के दूसरे नेता अनंत के गढ़ में चक्कर लगा चुके हैं और अब बारी नीतीश कुमार की है।

Suggested News