बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के करीबी के यहां पुलिस की छापेमारी, अवैध कारतूस बरामद...

अनंत सिंह के करीबी के यहां पुलिस की छापेमारी, अवैध कारतूस बरामद...

News4Nation: अनंत सिंह के समर्थक रवीन्द्र यादव के एनटीपीसी थाना अंतर्गत सहनौरा गांव में छापेमारी के दौरान अवैध गोलियां बरामद। रवीन्द्र यादव के लाइसेंसी हथियार  के लाइसेंस पर क्षमता से अधिक गोलियां मिली। 42 गोलियां अवैध थी। 

रवीन्द्र यादव के घर दो लाइसेंसी हथियार था। हथियार के लाइसेंस शर्तों के अनुसार 100 गोलियां होनी चाहिए थी घर में 142 गोलियां पाई गई। एक लाइसेंसी हथियार पर 50 गोलियां  रखने का प्रावधान है। दो हथियारों पर 100 गोलियां होनी चाहिए लेकिन 42 गोलियां अधिक थीं।

हथियार और गोलियों को जब्त कर लिया गया है। एनटीपीसी थाना मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां फरार मुजरिम लल्लू मुखिया आया हुआ है। लल्लू नहीं मिला लेकिन अधिक गोलियां बरामद होने से हथियार और गोलियां जब्त कर की गई है। 

रणवीर यादव के पास 50 गोलियों की अपेक्षा 92 गोलियां बरामद होने से लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के कारण आर्म्स एक्ट का मामला  दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

Suggested News