बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के खास लल्लू मुखिया के घर पर चलने लगा हथौड़ा...कोर्ट के आदेश पर शुरु हुई कुर्की

अनंत सिंह के खास लल्लू मुखिया के घर पर चलने लगा हथौड़ा...कोर्ट के आदेश पर शुरु हुई कुर्की

पटनाः बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खास लल्लू मुखिया के घर पर पुलिस का हथौड़ा चलना शुरू हो गया है।बाढ़ कोर्ट ने आज हीं कुर्की –जब्ती का आदेश जारी किया था।उसके बाद पुलिस ने बिना देर किए हीं कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लल्लू मुखिया के घर  पंडारक के गुलाबबाग घर पर कुर्की की कार्रवाई चल रही है।वहां पर भारी संख्या में पुलिस बर की तैनाती की गई है। बता दें कि अनंत सिंह के करीबियों पर शिकंज कस गया है। पंडारक के भोला सिंह की हत्या की साजिश मामले में बाढ़ कोर्ट ने लल्लू मुखिया और रणवीर यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी किया है।दोनों की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही है।

इधर पंडारक के भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ भी कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।इसके अलावे अनंत सिंह के खिलाफ घर से एके-47 बरादमगी मामले में विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।

लेकिन विधायक अनंत सिंह फरार हो गए हैं।वे कहां हैं किसी को पता नहीं है।अनंत सिंह के मामले में एडीजी मुख्यालय का ताजा बयान सामने आया है, जिसमें एडीजी मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।एडीजी मुख्यालय ने बताया कि अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है। विधायक के खिलाफ पूर्वाग्रह से कार्रवाई के आरोप से उन्होंने इंकार किया है।

Suggested News