बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खास लल्लू मुखिया का कबूलनामा, भोला को मारने के लिए लाया गया था एके-47..देखिए कंफेशनल स्टेटमेंट..

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खास लल्लू मुखिया का कबूलनामा, भोला को मारने के लिए लाया गया था एके-47..देखिए कंफेशनल स्टेटमेंट..

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह का खासमखास लल्लू मुखिया ने अपने कबूलनामे से विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।एक तरफ जहां कुख्यात भोला-मुकेश की हत्या की साजिश रचने वाला वायरल ऑडियो को जांच में सही पाया गया है तो दूसरी तरफ न्यूज4नेशन के पास जो लल्लू मुखिया का पुलिस के समक्ष दिया गया कबूलनामा उपलब्ध हो सका है उसके अनुसार मोकामा विधायक बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं,

गौरतलब है कि अनंत सिंह के सरेंडर करने के बाद लल्लू मुखिया ने भी हत्या की साजिश रचने के मामले में बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।उसके बाद अनंत सिंह और लल्लू मुखिया को रिमांड पर लिया गया और पुलिस ने दो दिनों तक कड़ी पूछताछ की।उसी पूछताछ के दौरान लल्लू मुखिया ने जो अपना कंफेशनल स्टेटमेंट पुलिस के समक्ष दिया उसके अनुसार लल्लू मुखिया यह स्वीकार कर रहा है कि विधायक के पटना आवास से हीं तीन शूटरों को पंडारक भेजा गया था।और एके-47 का प्रयोग भी कुख्यात भोला की हत्या में होने वाला था।


मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने दुश्मन भोला सिंह और उसके भाई की हत्या का साजिश करने का प्लान अपने पटना स्थित आवास से तीन शूटरों को हथियार एवं गोली के साथ पंडारक भेजा था।जिसमें चंदन सिंह के साथ पंडारक में इकट्ठा हुए थे।

पूरा कबूलनामा देखिए.....


Suggested News