बाहुबली विधायक अनंत सिंह प्रकरण में अब उकी पत्नी नीलम देवी ने मोर्चा संभाल लिया है।अनंत सिंह के सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उनकी पत्नी नीलम देवी ने सीधे तौर पर एएसपी लिपि सिंह ,जेडीयू के राज्यसभा सांसद एनं उनके पिता आरसीपी सिंह और मुंगेर सांसद ललन सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
नीलम देवी ने लिपि सिंह को केस के आईओ से हटाने की मांग की गई है।साथ हीं आरसीपी सिंह पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।नीलम देवी बहुत जल्द राज्यसभा के सभापति के समक्ष गाड़ी दुरूपयोग का मुद्दा उटायेंगी और कार्रवाई की मांग करेंगी।उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह अपनी बेटी लिपि सिंह के माध्यम से हमारे पति और मोकामा के विधायक अनंत सिंह को परेशान कर रहे हैं।
उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है।हमारे घर में एके-47 रखकर फंसाया गया है। मेरे घऱ में जो हथियार मिले हैं वह हथियार आरसीपी सिंह ने उत्तरप्रदेश से मंगवाकर अपनी बेटी लिपि सिंह के माध्यम से प्लांट करवाया है।