बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए दिल्ली में बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने क्यों किया सरेंडर...

जानिए दिल्ली में बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने क्यों किया सरेंडर...

पटनाः बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया है।उनके वकील ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि वे दिल्ली में स्वास्थ्य कारणों से आए हुए थे।हमने उनको आज कोर्ट में सरेंडर कराया है।

एक न्यूज चैनल  न्यूज 18 से बातचीत में अनंत सिंह के वकील ने कहा कि हमारे मुवक्किल ने साकेत कोर्ट में सरेंडर किया है।कोर्ट ने अगले एक घंटे में इंटेरोगेट करने का आदेश दिया है।दिल्ली जब अपनी रिपोर्ट दे देगी उसके बाद न्यायलय अपना अगला आदेश देगी। उन्होंने बताया कि कोर्ट के अगले आदेश के बाद हीं हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

अनंत सिंह के वकील ने  कहा कि बिहार पुलिस क्या कर रही है इसकी जानकारी उनको नहीं है।बिहार पुलिस दिल्ली आ रही है या नहीं इसकी जानकारी अबतक नहीं मिली है।

गौरतलब है कि विधायक के पैतृक आवास लदमा से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से हीं उनके सरकारी आवास से लेकर रिश्तेदारों तक के यहां छापेमारी कर अनंत सिंह को हर कीमत गिरफ्तार करना चाहती थी।लेकिन सात दिन तक लगातार फरार रहने के बाद भी बिहार पुलिस उन्हें नहीं ठूंढ पाई।अनंत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 11 स्पेशल टीम को पीछे लगाया था।टीम में 200 तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी और सिपाही को लगाया गया था।लेकिन अकेला अनंत सिंह सब पर भारी पड़ा और जो कहा वही किया.....अब जाकर आज उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Suggested News