बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह का ऐलान, हमको परेशान करने वाला अपने भोगेगा....

अनंत सिंह का ऐलान, हमको परेशान करने वाला अपने भोगेगा....

PATNA: पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए मोकामा के बाहुबली विधायक ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। अनंत सिंह ने कहा कि हमको परेशान करने वाला अपने भोगेगा।

अनंत सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ ललन सिंह और नीतीश कुमार ने साजिश किया है। हमको परेशान करने वाला अपने भोगेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उन्हें परेशान कर रही है।

बता दें कि मोकामा विधायक अनंत को पेशी के लिए पटना ले आया गया। भागलपुर जेल में बंद अनंत सिंह को पुलिस कैदी वैन से बाई रोड पटना लेकर पहुंची है।पेशी लदमा स्थित अनंत सिंह के घर से बरामद एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में हुई। अनंत सिंह को सरेंडर करने के बाद पहले बेउर जेल में रखा गया था बाद में उन्हें भागलपुर शिफ्ट किया गया।

अनंत सिंह पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। अनंत के पुश्तैनी मकान से एके-47 व हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पटना के सिविल कोर्ट में 233 पेज का चार्जशीट दायर किया। इससे पहले पंडारक के दो भाइयों मुकेश व भोला की हत्या की साजिश व ऑडियो वायरल मामले में पुलिस ने पिछले माह ही बाढ़ कोर्ट में 231 पेज का चार्जशीट कर दिया था।





Suggested News