बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ सहायता राशि नहीं मिलने से फूटा महिलाओं का गुस्सा, अंचल कार्यालय में किया जमकर हंगामा

बाढ़ सहायता राशि नहीं मिलने से फूटा महिलाओं का गुस्सा, अंचल कार्यालय में किया जमकर हंगामा

CHAPRA : बीते दिनों जिले के कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए थे. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इस बाढ़ में लोगों के संपत्ति की भी क्षति हुई थी. इसके बावजूद लोगों को अभीतक बाढ़ सहायता राशि उपलब्ध नहीं करायी गई है. इसी सिलसिले में आज मशरक प्रखंड क्षेत्र के कर्ण कुदरिया पंचायत के वार्ड-4 की महिलाओं ने अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा किया. 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि वार्ड में 265 लोगों ने बाढ़ सहायता राशि के लिए फार्म भरा हैं. लेकिन अभी तक अधिकांश लोगों के खाते में राशि नही पहुंची हैं. जबकि बगल के वार्ड में अधिकांश लोगों की बाढ़ सहायता राशि पहुंच गयी है. 

इसके बारे में मुखिया से शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है. इस मामले को लेकर लगभग घंटे भर महिलाओं ने जोरदार तरीके से हल्ला मचाया. महिलाओं के साथ आयी वार्ड-4 की महिला सदस्य मालती देवी ने बताया कि बाढ़ सहायता राशि और आधार कार्ड के लिए वह वार्ड की महिलाओं के साथ अंचल पदाधिकारी से शिकायत करने आयी. 

लेकिन कार्यालय परिसर में कोई भी सम्बंधित अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. मौके पर ललिता देवी, शारदा देवी, मीना देवी, शोहिला देवी, जगमति देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही. 

छपरा से कन्हैया कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News