बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

और अमीर हुए गौतम अडानी, बने दुनिया के दूसरे धनवान, अमेजन वाले भी हो गए उनसे पीछे

और अमीर हुए गौतम अडानी, बने दुनिया के दूसरे धनवान, अमेजन वाले भी हो गए उनसे पीछे

DESK : भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति और बढ़ गई है और अब वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं। अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद अब गौतम अडानी ही हैं।  फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी वह तीसरे स्थान पर ही हैं। वहीं चौथे स्थान पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं। जिनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक आज दोपहर तक अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। अब वह 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपति नंबर दो हो गए हैं। उनके ऊपर यानी नंबर एक पोजीशन पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीरे नंबर पर हैं। अगर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वो इस लिस्ट में 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं।

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स अब बर्नार्ड अर्नोल्ट बन गए हैं, उनकी संपत्ति $155.2 अरब है. बर्नार्ड अर्नोल्ट लग्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएच के मालिक हैं। वहीं अमेजन के बेजोस की नेटवर्थ 150 अरब डॉलर है. बेजोस की नेटवर्थ में गुरुवार को 2.39 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. इस साल जहां अडानी की नेटवर्थ में 72.4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है, वहीं बेजोस की नेटवर्थ में 42.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

ऐसे होती है अडानी की कमाई

अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है, जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।


Suggested News