बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर कांड के खिलाफ गुस्सा – कोर्ट परिसर में महिला ने ब्रजेश ठाकुर पर फेंकी स्याही

मुजफ्फरपुर कांड के खिलाफ गुस्सा – कोर्ट परिसर में महिला ने ब्रजेश ठाकुर पर फेंकी स्याही

MUZAFFARPUR :  मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर समेत सभी 10 आरोपियों को आज पॉस्को कोर्ट में पेश किया गया । जब ब्रजेश कोर्ट में जा रहा था तो उसके खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गयी। पुलिस बंदोबस्त के बाद भी ब्रजेश के खिलाफ विरोध जताया गया।

महिला ने फेंकी ब्रजेश के ऊपर स्याही

ब्रजेश जब कोर्ट जा रहा था उस समय पिंक कलर की ड्रेस पहने एक महिला उसके बगल में आयी। जब तक कोई कुछ समझ पाता उस महिला ने फौरन ब्रजेश के ऊपर स्याही फेंक दी।  स्याही फेंकने के बाद ब्रजेश का मुंह और कपड़ा काला हो गया। उसके बाद पुलिस ने एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया।

जन अधिकार पार्टी ने किया विरोध

सासंद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट परिसर में ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। कहा जा रहा है कि स्याही फेंकने वाली महिला भी जन अधिकार पार्टी से जुड़ी थी। लेकिन पार्टी ने इससे इंकार कर दिया है। जन अधिकार पार्टी का आरोप हैं स्याही फेंकने के आरोप में पुलिस ने उसकी पार्टी एक महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

जन अधिकारी पार्टी ने कहा- आरोपियों को फांसी की सजा मिले

कोर्ट परिसर में जमा जन अधिकार पार्टी के सदस्यों ने कहा मुजफ्फरपुर की इस घृणित घटना से पूरा देश दुखी है। ऐसे घिनौने अपराध के लिए आरोपियों को फंसी की सजा मिलनी चाहिए।

Suggested News