बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खत्म होगी नाराजगी : दिल्ली में लालू यादव से मिले राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह

खत्म होगी नाराजगी : दिल्ली में लालू यादव से मिले राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह

NEW DELHI : बड़ी खबर राजद से सामने आई है, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है यहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की है। हालांकि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

बता दें कि पिछले दिनों राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे के खबर सामने आई थी, जिसके बाद पार्टी में भूचाल आ गया था। जगदानंद के इस्तीफे के बाद खुद लालू प्रसाद को दखल देना पड़ा था। जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप को लेकर जगदानंद सिंह की नाराजगी अभी पूरी तरह के खत्म नहीं हुई है। इन सबके बीच लालू से जगदानंद की मुलाकात कहीं न कहीं इस विवाद को खत्म करने को लेकर है। 

Suggested News