बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लव मैरेज से नाराज बदमाशों ने घर पर चढ़कर चाचा भतीजे को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : लव मैरेज से नाराज बदमाशों ने घर पर चढ़कर चाचा भतीजे को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : सरमेरा थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में आज शाम बदमाशों ने घर में घुसकर दो युवकों को गोली मार दी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं। जख्मी बजरंगी मिस्त्री के पुत्र डब्लू कुमार व शत्रुघ्न मिस्त्री के पुत्र किशमिश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। परिजन की माने तो किशमिश ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसी खुन्नस में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। 

इस मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद लड़की पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। शाम को दोनों युवक घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय चार हथियारबंद बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। गोली चलते ही भगदड़ मच गयी। डब्लू के पेट में गोली लगी है। 

वहीं किशमिश के चेहरे पर सीने में गोलियां लगी है। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सरमेरा अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि गोवाचक गांव में एक युवक ने प्रेम विवाह किया था। उसी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News