बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GAYA NEWS : आक्रोशित किसानों ने गोदाम से लूट लिया खाद, जांच में जुटे अधिकारी

GAYA NEWS : आक्रोशित किसानों ने गोदाम से लूट लिया खाद, जांच में जुटे अधिकारी

GAYA : शेरघाटी प्रखंड कार्यालय में खाद को वितरण को लेकर आपस में किसान भिड़ गए. बता दे कि किसान खाद खरीदने को लेकर सुबह से ही प्रखंड कार्यालय के निकट मौजूद थे। तब तक किसानों को लगभग 500 बोरी खाद का वितरण कर दिया गया था। लेकिन देर होने की वजह से किसान परेशान थे और आपस में भिड़ गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इसके बाद किसानों ने गोदाम में घुसकर लगभग 50 बोर से अधिक अधिक खाद को लूट लिए। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची शेरघाटी थाने की पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए लोगों को काफी समझाया बुझाया। इसके बाद गोदाम को बन्द कर दिया गया। लूटे गए खाद का हिसाब किताब करने में अधिकारी जुट गए हैं। वही मिली जानकारी के अनुसार किसान लगभग गोदाम से 50 बोरी से अधिक खाद को लूट कर ले कर चले गए हैं। जिसकी छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान सुबह से ही लाइन में खाद के लिए खड़े थे। इसी बीच कुछ ही देर के बाद किसान आपस में भिड़ गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया और किसान उग्र होकर गोदाम में घुसकर खाद को लूट लिए।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News