बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सड़क पर आगजनी, रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा

पटना में सड़क पर आगजनी, रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा

पटना....राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक महिला की मौत होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। मामला पटना के बिहटा थाना इलाके की है। 

जहां दानापुर स्टेट हाइवे पर बेला गांव के समीप एक तेज रफ़्तार कार ने यात्रियों से भरी एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी है।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान मधुपुर गांव के रहने वाले सविता देवी के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। हादसे की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Suggested News