बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों और गरीबों की सहारा बनी गौरव राय की संस्था अन्नपूर्णा, प्रवासियों को उपलब्ध कराया राशन, गरीबों को कराया भोजन

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों और गरीबों की सहारा बनी गौरव राय की संस्था अन्नपूर्णा, प्रवासियों को उपलब्ध कराया राशन,  गरीबों को कराया भोजन

NEWS4NATION DESK : कोरोना को लेकर देश में लागू लॉकडाउन की सबसे बड़ी मार प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों पर पड़ी है। इनकी जिंदगी जंग बन गयी है।

लॉक डाउन ने मजदूरों के दैनिक जीवन को ही लॉक कर दिया। भूखे पेट,नंगे पैर,सुलगती सड़कों पर सरकते बिहारी मजदूरों का जत्था मानवीय सभ्यता के इतिहास पर कलंक की तरह दिख रहा है। इसी बीच कुछ ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने इन विपरीत परिस्थितियों में इन मजदूरों के साथ खड़ा होने का ठान लिया है। लॉकडाउन में फंसे बिहारियों को राहत पहुंचाने में अपना दिन और रात दोनो लगा दिया।

ऐसे ही लोगों में शामिल है बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा से आनेवाले जिला पार्षद गौरव राय। गौरव राय के प्रयास से लॉकडाउन के दौरान किसी के घर का चूल्हा चल रहा हैं तो किसी का इलाज हो रहा हैं। 

उन्होंने बिहार के बाहर फंसे बिहारी मजदूरों की पूरी मदद की है। वहीं उनकी संस्था अन्नपूर्णा की ओर से भागलपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान लगातार गरीब और असहाय लोगों को लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। कल 31 मई 2020 को मुफ्त खाना वितरण कार्यक्रम के अंतिम दिन स्टेशन चौक के करीब 300 लोगों को खाना खिलाया गया। जिसमें संस्था के संरक्षक जिला परिषद गौरव राय, अध्यक्ष आनंद कुमार, सचिव मोहम्मद जिसान तथा संस्था के अन्य सदस्य मयंक राज अभिषेक साह, अभिषेक अग्रवाल ,निश्चय दास, राहुल खेतान राहुल कुमार आदि मौजूद रहें। 

Suggested News