बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मगध फाउंडेशन की बैठक में ऐलान ... मगध को सशक्त बनाकर ही वृहद भारत का निर्माण

मगध फाउंडेशन की बैठक में ऐलान ... मगध को सशक्त बनाकर ही वृहद भारत का निर्माण

बोधगया. मगध फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस सह कार्यकारिणी समिति की बैठक आरंभ हुई जिसमें भाग लेने के लिए पूरे देश से लगभग सौ प्रतिनिधि बोधगया पंहुचे। मगध फाउण्डेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने कहा कि अतीत की भांति समस्त मगध क्षेत्र को सशक्त बनाकर ही वृहद भारत का निर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर राजनीति करने से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा चाणक्य, चंद्रगुप्त और सम्राट अशोक द्वारा स्थापित मगध की गरिमा को पुनर्स्थापित करना मगध फाउंडेशन का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ऑल इंडिया भिक्खू संघ के महासचिव भिक्खू प्रज्ञादीप ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि पूरा भारत पश्चिम की नकल कर रहा है लेकिन मगध फाउंडेशन के उद्देश्यों से लगता है कि आने वाले दिनों में भारतवासी  भारतीय संस्कृति और महात्मा बुद्ध के दिखाए गए मार्ग का पुनः अनुसरण करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शाक्यमुनि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार तिवारी ने मगध के गरिमामयी इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि मगध का इतिहास भारत का सबसे ज्यादा गौरवपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि जीटी रोड का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। अतः जीटी रोड का नाम सम्राट अशोक राजमार्ग होना चाहिये। 

कार्यक्रम में बोधगया स्थित तिब्बत, बर्मा, थाइलैंड, भूटान आदि देशों के प्रतिनिधि बौद्ध भिक्षुओं ने भी भाग लिया और मगध फाउंडेशन के कार्यों और उद्देश्यों का स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में पूरे देश से पधारे मगध फाउंडेशन के सेण्ट्रल कमिटी तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों - सी एस दुबे, के डी सिंह, डॉ अजय ओझा, राजेश रंजन, रिफातुल्लाह खान, डॉ साकेत शुक्ला, देबाशीष दत्ता, पाण्डेय प्रदीप शर्मा, सुनील चौबे, उमेश तिवारी, बबन पासवान, मनोज पाण्डेय, अमित तिवारी, राजकुमार प्रसून, हरिनारायण द्विवेदी, रंजन दूबे, रविकांत ,  शैलेश चंद्रवंशी, कलीम अंसारी, हुब्बान मल्लिक, मृत्युंजय तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, बलराम उरांव, मुरारी प्रसाद, सरिता सिंह, प्रियंवदा सिंह, पवन कुमार गौतम, रितेश पाण्डेय आदि लोगों ने अपना विचार प्रकट किया।

केडी सिंह ने कहा कि जीटी रोड का नाम सम्राट अशोक के साथ-साथ शेरशाह के नाम पर भी रखा जाना चाहिये। सी एस दुबे ने कहा कि पूरे देश से पधारे प्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार मंथन कर मगध क्षेत्र की मजबूती के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। मगध फाउंडेशन के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार ने मगध फाउंडेशन का झण्डा फहराया। कार्यक्रम का संचालन मगध फाउंडेशन के महासचिव डॉ अजय ओझा ने किया।


Suggested News