सीएम नीतीश का एलान, प्रवासी बिहारी आएं, उद्योग लिए जमीन उपलब्ध कराएगी सरकार....

डेस्क... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया और बिहार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बिहार के अतीत वर्तमान और भविष्य विषय पर संबोधित किया। सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रवासी बिहारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप बिहार आइए उद्योग के लिए जमीन हम उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि उद्योग के लिए हम लोगों ने नई औद्योगिक नीति बनाई है, आप बिहार आइए। वहीं, प्रवासी बिहारियों ने मुख्यमंत्री को न्यू यॉर्क आने का भी न्योता दिया।

सीएम ने अपने संबोधन के दौरान प्रवासी बिहारियों से बिहार की विकास यात्रा को साझा करते हुए कहा कि आप बिहार पधारिए और बताइए कि यहां और क्या किया जाना चाहिए। हम लोगों ने नई औद्योगिक नीति के तहत बिहार के विकास को और ऊंचाई पर ले जाने का लक्ष्य रखा है। उद्योग के लिए सरकार सहजता से जमीन उपलब्ध कराएगी। किसी भी तरीके के समस्या का सामना नहीं होने देंगे। आप लोगों से आग्रह है कि आप बिहार के इलाकों का सर्वे कीजिए और मुझे जानकारी दीजिए कि बिहार के विकास के लिए और क्या करना चाहिए। इस अवसर पर सीएम नीतीश ने जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कामों का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों से नियमित संवाद जारी रहेगा, ताकि आप लोग जो करना चाहते हैं उसे धरातल पर उतारा जा सके।

प्रवासी बिहारियों ने बिहार के सड़क सुधार को खूब सराहा

इस मौके पर प्रवासी बिहारियों ने भी बिहार के विकास से सहमति जताते हुए बिहार की सड़कों को खूब सराहा है। संवाद के दौरान करीब-करीब हर वक्त आने बताया कि जब हम लोग बिहार पहुंचे तो सड़कों में सुधार को देखकर आश्चर्य हुआ। दरभंगा के निवासी आलोक ने बिहार की की सड़कों की तुलना तो अमेरिका से कर दी। सभी ने बताया कि बिहार उनके दिल में है काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया निवारक रणधीर जायसवाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता संजय गुप्ता अजय सिंह अशोक रामशरण अजय झा संजय राय अनुराग कुमार और बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार आदि ने अपनी बातें इस अवसर पर रखें।