बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैक्स अध्यक्ष से नाराज होकर पैक्स प्रबंध समिति के दस सदस्यों ने दिया इस्तीफा, लगाये गंभीर आरोप

पैक्स अध्यक्ष से नाराज होकर पैक्स प्रबंध समिति के दस सदस्यों ने दिया इस्तीफा, लगाये गंभीर आरोप

नवादा. जिले के अकबरपुर प्रखंड के पचगामा पैक्स अध्यक्ष के क्रियाकलाप से नाराज होकर पैक्स प्रबंध समिति के 10 सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभी सदस्यों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को अपना इस्तीफा पत्र सौंप है। 

सौंपे गये इस्तीफा पत्र में सभी सदस्यों ने कहा है कि पचगामा पैक्स अध्यक्ष का क्रियाकलाप पैक्स विरोधी एवं प्रबंध समिति के हित में नहीं है। इसके कारण हम लोगों ने यह कदम उठाया है। कुछ महीने पूर्व पैक्स अध्यक्ष द्वारा सभी निर्वाचित प्रबंध समिति के सदस्यों से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया गया और हम लोगों को कुछ नहीं बताया गया। साथ ही विगत आमसभा में भी बिना कुछ बताये हमलोगों से जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया।

इसके अलावा पैक्स अध्यक्ष द्वारा पैक्स प्रबंध समिति के सचिव के पद पर अपने आदमी को रख लिया गया, इसकी भी जानकारी हम लोगों को नहीं दी गयी। इससे पैक्स अध्यक्ष की मनमानी से हमलोग परेशान हो चुके हैं। अंत में पैक्स प्रबंध समिति के 10 सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Suggested News