बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत की एक और बड़ी जीत : कश्मीर दौरे पर आई यूरोपीय संघ के सांसदो ने कहा आतंक की लड़ाई में हम भारत के साथ

भारत की एक और बड़ी जीत : कश्मीर दौरे पर आई यूरोपीय संघ के सांसदो ने कहा आतंक की लड़ाई में हम भारत के साथ

NEWS4NATION DESK : कश्मीर दौरे पर आई यूरोपीय संघ के 23 सांसदों ने खुले तौर पर भारत के साथ होने का एलान किया है। इन सांसदों ने एक साथ कहा कि वह आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं। 

दरअसल विपक्ष की आलोचनाओं और सवालों के बीच यूरोपीय संघ के 23 सांसदों का कश्मीर दौरा बुधवार को खत्म हो गया। दौरा खत्म होने के बाद सभी सांसदों की एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रिटेन के न्यूटन डन ने कहा, ‘इस दौरे ने हमारी आंखें खोली हैं। जो कुछ ग्राउंड जीरो पर देखा है, हम उस पर अपनी बात रखेंगे।

सांसदो ने कहा कि हम भारत को दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश बनते देखना चाहते हैं।’ पोलैंड के सांसद रेजार्ड जारनेकी ने कहा, ‘कश्मीर के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया एकतरफा खबरें दिखाता है। हमने वहां कुछ और देखा। इसकी पूरी जानकारी हम अपने देश जाकर देंगे।’ 

फ्रांस के सांसद थियेरी मारियानी ने बताया कि मैं अफगानिस्तान और सीरिया जा चुका हूं। आतंकवाद ने वहां जो बर्बादी की है, उसे देख चुका हूं। भारत में ऐसा नहीं होने देंगे।

इन सांसदों ने एक साथ कहा कि वह आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं। उन्होंने राज्य का विशेष दर्जा खत्म करने को भारत का आंतरिक मसला बताया। दौरे के बीच ही आतंकियों ने कुलगाम में पश्चिम बंगाल के छह मजदूरों की हत्या कर दी थी। इसकी यूरोपीय सांसदों ने निंदा भी की।
 
 बता दें कि 370 खत्म होने के बाद से कश्मीर में विदेशी प्रतिनिधियों का यह पहला उच्च स्तरीय दौरा था। 

Suggested News