बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक और IPS अफसर करेंगी कृष्ण भक्ति, वृंदावन में अगला जीवन जीने के लिए महिला IG ने मांगी अनिवार्य सेवानिवृति

एक और IPS अफसर करेंगी कृष्ण भक्ति, वृंदावन में अगला जीवन जीने के लिए महिला IG ने मांगी अनिवार्य सेवानिवृति

DESK : महिला आईपीएस ऑफिसर कृष्ण भक्ति करेंगी। वे अगला जीवन वृंदावन में गुजारना चाहती हैं। इसके लिए महिला आईजी ने सरकार से अनिवार्य सेवानिवृत्ति मांगी है। उन्होंने तीन माह के नोटिस पीरियड से भी छूट का आग्रह किया है।  हालांकि अभी उनकी नौकरी दस साल बची हुई है।  वह 23 साल से सेवा में हैं। भारती हरियाणा की पहली महिला IPS हैं, जिन्होंने वीआरएस मांगा है। बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इन दिनों कृष्ण प्रवचन दे रहे हैं। जल्द ही वह वृंदावन में अपना कार्यक्रम करनेवाले हैं।

 हरियाणा में अंबाला रेंज के आईजी भारती अरोड़ा ने कृष्ण भक्ति के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया है । इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि उन्हें 1 अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति दी जाए। महिला आईपीएस अधिकारी ने 3 माह के नोटिस पीरियड से भी छूट देने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि वे 23 साल से सेवा में है। आगे लिखा है मेरा अगला जीवन वृंदावन में होगा। इस पल का मैं 15 साल से इंतजार कर रही थी। मैं अब जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए गुरु नानक देव, चैतन्य, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास,मीराबाई की राह चल कर शेष जीवन श्रीकृष्ण की भक्ति में बिताना चाहती हूं।

दूसरों का दर्द नहीं समझती पुलिस

 मैं पुलिस को ऐसा बनाना चाहती थी जो दूसरों का दर्द समझ सके मगर ऐसा नहीं कर पाई। बता दे कि भारती अरोड़ा 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 2009 में अंबाला की एसपी व 2011 में जीआरपी एसपी रह चुकी हैं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पिछले साल उन्हें एसआईटी का प्रभार सौंपा था। महिला आईजी की सेवानिवृत्ति 2031 में है।



Suggested News