बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, इस राज्य में 10 कांग्रेसी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, इस राज्य में 10 कांग्रेसी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

NEWS4NATION DESK : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शुरु हुई कांग्रेस की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी चुनाव में हार की जिम्मेवारी लेते हुए  बड़े नेताओं का अपने पद से इस्तीफा देने का सिलसिला थमा भी नहीं था कि अब विधायकों का पार्टी से किनारा करने का दौर शुरु हो गया है। 

इधर कर्नाटक में मचे सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गोवा में उसके 10 विधायकों ने पार्टी से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। 

गोवा में बगावत का नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंद्रकांत कावलेकर ने किया। उन्होंने स्पीकर से मिलकर कांग्रेस से अलग होने की जानकारी दी। उनके साथ मौजूद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि कांग्रेस के 10 विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। 

वहीं विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटनेकर ने भी इस विलय को मान्यता दे दी है। 

गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 17 सीटें थीं। सात अन्य के साथ कुल 24 विधायकों का समर्थन था। 10 कांग्रेस विधायकों के शामिल होने से समर्थन का आंकड़ा अब 34 पहुंच गया है। 

इधर कर्नाटक में बगावत और गोवा के ताजा घटनाक्रम  से चिंतित कांग्रेस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकारों को सतर्क रहने को कहा है। उसे डर है कि विधायकों का इस्तीफा कराकर सरकार को अस्थिर किया जा सकता है। मध्यप्रदेश सरकार मामूली बहुमत हासिल है। 

बता दें कि पिछले महीने तेलंगाना में भी कांग्रेस  के 18 में से 12 विधायक टीआरएस में शामिल हो गए थे।


Suggested News