बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंशुल होम्स बटिडो फूड चेन के नाम से नये वेंचर्स की करेगी शुरुआत, महिलाओं को दी जायेगी प्राथमिकता

अंशुल होम्स बटिडो फूड चेन के नाम से नये वेंचर्स की करेगी शुरुआत, महिलाओं को दी जायेगी प्राथमिकता

PATNA : अंशुल होम्स एक नये वेंचर्स की शुरुआत करने जा रहा है। इस नये वेंचर्स का नाम बटिडो होगा। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फूड चेन होगी। इस बात की जानकारी  बुधवार को अंशुल होम्स के सीएमडी राहुल सिंह और निखिल कुमार ने संयुक्त रुप से दी है।  

सीएमडी ने बताया कि अंशुल वेंचर्स अब अपने एक नये वेंचर्स की शुरुआत करने जा रहा है। इस नये वेंचर्स का नाम बटिडो होगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की फूड चेन होगी, जिसमें कई ग्रिल फूड आइटम सहित कई तरह शेक होंगे। 

उन्होंने बताया कि पटना सहित पूरे भारत में इसका चेन खोला जायेगा। महिलाओं के रोजगार को ध्यान में रखते हुई काफी किफायती कीमतों पर उनको बटिडो शॉप चेन दिया जायेगा। कंपनी महिलाओं को प्रशिक्षत करेगी। 

राहुल सिंह और निखिल कुमार ने बताया कि बटिडो आने वाले दिनों में एक फेमस फूड ब्रांड बन कर उभरने वाला हैं। जिसमें हम महिलाओं को विशेष रूप से रोजगार का मौका देंगे। सीएमडी ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण दौर में महिलाएं हर फिल्ड आगे बढ़ रही हैं और हम उसमें अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं।  


Suggested News