बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात में कांग्रेस का बिहार विरोधी चेहरा उजागर हुआ - नित्यानंद राय

गुजरात में कांग्रेस का बिहार विरोधी चेहरा उजागर हुआ - नित्यानंद राय

PATNA :  गुजरात में बिहारी समुदाय पर हमले को लेकर कांग्रेस निशाने पर है। बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि गुजरात की घटना से कांग्रेस की बिहार विरोधी मंशा जगजाहिर हो गयी है।  बिहारियों पर हमला करने वाली ठाकोर सेना के संरक्षक कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर हैं। अल्पेश ठाकोर बिहार में कांग्रेस के सहप्रभारी हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अल्पेश ठाकोर का समर्थन किया है। नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहारियों पर हमले के लिए अल्पेश ठाकोर, शक्ति सिंह गोहिल और राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बिहार विरोधी सोच वाले नेता को बिहार क्यों भेजा

नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच बिहार विरोधी है। तभी कांग्रेस ने बिहार विरोधी मानसिकता वाले नेता को अपने संगठन का सह प्रभारी बना कर यहां भेजा। अल्पेश ठाकोर की निजी सेना गुजरात में बिहारियों को पीटने और अपमानित करने में लगी है। लेकिन कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि बिहार और पूर्वांचल के लोग अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से गुजरात की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के लोग क्षेत्रीय भावना से ग्रसित हो कर सामाजिक तनाव फैला रहे हैं।

 

संविधान के खिलाफ काम रही कांग्रेस

भारतीय संविधान के मुताबिक किसी नागरिक को किसी भी किसी राज्य में आने-जाने, रहने, पढ़ने और रोजगार की आजादी है। इस अधिकार को कोई छीन नहीं सकता। कांग्रेस के लोग संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहे हैं। कांग्रेस के लोगों को संविधान का सम्मान करना चाहिए।

Suggested News