बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाली बिनोद बाबू की प्रतिमा, लोगो में आक्रोश

असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाली बिनोद बाबू की प्रतिमा, लोगो में आक्रोश

DHANBAD : झारखण्ड राज्य निर्माण में अहम् किरदार निभाने वाले व झारखण्ड के आदर्श राजनेता में शुमार स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने डाला है। घटना के बाद से धनबाद के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किये जा रहे है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि धनबाद के महुदा मोड़ के समीप स्थापित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का सिर कल देर रात कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। जिसे देख आज सुबह लोग बवाल करने लगे।

स्थानीय लोगों  ने बताया कि आज सुबह जब लोग यहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर हमेशा की तरह बिनोद बाबु की प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा पर नजर पड़ते ही लोग लोग दंग रह गए। दरअसल प्रतिमा का सर किसी ने तोड़ दिया था। प्रतिमा का सिर वही नीचे जमीन पर क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा था। 

यह दृश्य देखने के बाद उन्हें मानने वाले लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।


वहीं घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो मौके पर पहुंचे और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

मूर्ति तोड़े जाने और हंगामे की सूचना मिलते ही बाघमारा डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगो से पूरी जानकारी ली और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 

धनबाद से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट

Suggested News