पटना में असामाजिक तत्व बेखौफ, धमकी दे कर वकील के घर पर बदमाशों ने बम बरसाया, इलाके में दहशत

पटना  में असामाजिक तत्व बेखौफ, धमकी दे कर वकील के घर पर बदमा

पटना:बिहार में शरारती तत्वों का मन बढ़ता हो जा रही है. पुलिस की तमाम चेतावनी के बाद भी वह निडर हैं. यहां तक कि शरारती तत्व बम फोड़ कर हड़कंप मचाने से बी बाज नहीं आ रहे हैं. रविवार की देर रात राजधानी में शरारती तत्वों ने बम फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की. एक बाइक पर सवार दो बदमाश बम फोड़ कर फरार हो गए. 

सीसीटीवी फुटेज में पटाखा फोड़ने का मामला लग रहा है. पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी O-90 आवास के पास की ये घटना है. बताया जा रहा है कि डॉ अभिषेक प्रियदर्शी जो पेशे से अधिवक्ता हैं के घर पर बदमाशों ने हमला किया था. कथित तौर पर पहले अधिवक्ता को फोन पर बदमाशों ने धमकी दिया और  फिर बम फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की.

बम के आवाज से इलाके में दहशत का माहौल हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पत्रकार नगर थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस घटना के पीछे की मंशा खंगालने में जुटी है

पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी में रविवार की देर रात  शरारती तत्वों ने बम फोड़कर दहशत पैलाने की कोशिश की है. 

रिपोर्ट- अनिल कुमार