बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में वार्ड पार्षद राहुल शर्मा के घर पर चढ़कर असमाजिक तत्वों ने की गोलीबारी, चार लोगों को लगी गोली

गया में वार्ड पार्षद राहुल शर्मा के घर पर चढ़कर असमाजिक तत्वों ने की गोलीबारी, चार लोगों को लगी गोली

GAYA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां वार्ड नंबर 13 के पार्षद राहुल शर्मा के घर पर चढ़कर गोलीबारी की गई है। इस घटना में एक बच्चा सहित चार लोगो गोली लगी है। घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल व्याप्त है।  पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल तूतवाड़ी मुहल्ला में दो गुटों के बीच झड़प हुई। इस दौरान दोनो ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। वहीं इसी दौरान वार्ड पार्षद राहुल शर्मा के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने चढ़कर गोलीबारी की। इस घटना में एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, एसएसपी और सिटी एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि तूतवाड़ी मुहल्ले में दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। वहीं वहां फायरिंग भी हुई जिसमें चार लोगो को गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झड़प किस वजह से हुई इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के पहचान में पुलिस जुटी है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।  

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News