बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रध्वज के साथ की छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

शिवहर में जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रध्वज के साथ की छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

SHEOHAR : जिले में आज राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेडछाड करने का मामला सामने आया है। दरअसल आज मुस्लिम समुदाय के द्वारा शिवहर जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला गया। जिसमे एक युवक के हाथ में तिंरगा झंडा के बीच से अशोक चक्र हटाकर और चांदनुमा आकार बनाकर जुलूस के साथ पूरे रास्ते में लहराते हुए ले जाया गया। जो तिंरगा का अपमान है। 


इस घटना की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय को मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी महोदय मुकुल गुप्ता से बात किया और कहा कि तिंरगा का अपमान राष्ट्रवादी भाजपा बर्दास्त नहीं कर सकती है।  ऐसे असामाजिक तत्वों पर राष्ट्रद्रोह के धारा के अतंर्गत मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

इसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले को लेकर आनन फानन में जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर सदर एसडीओ और डीएसपी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 

डीएम का फरमान मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीँ इस मामले को लेकर अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी अनन्त कुमार राय ने कहा की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News