बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंका प्रतिबन्धित मांस, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश

असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंका प्रतिबन्धित मांस, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश

BETTIAH : योगापट्टी प्रखंड के पीपर पाती शिवराजपुर के हनुमान मंदिर में प्रतिबंधित मांस फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पीपरपाती के रामाशंकर सिंह ने बताया कि आज सुबह जब मंदिर में पूजा करने आया तो देखा कि मंदिर के गेट पर गाय का पूंछ लटकाया गया है और अंदर गाय का मांस फेंका गया है। 

ग्रामीणों के द्वारा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला मंत्री रमन गुप्ता, जिला उपाध्याय विनय कुमार, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार, जिला महामंत्री सोनू कुमार को सूचित किया गया तो विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। विहिप के जिला मंत्री रमन गुप्ता ने बताया कि अगर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है तो हम लोग यही कैंप लगाकर रहेंगे। इसके बाद जैसे होगा हम लोग समझेंगे। 

वही योगापट्टी थाने के एएसआई उमेश कुमार यादव ने बताया कि जो लोग मांस फेंके हैं। उन्हें चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा। वहां जोगापट्टी नवलपुर शनिचरी थाने की पुलिस मौजूद रही। वहीँ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश में देखा गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगाते हुए दिखें एवं गौ माता के अवशेष को देखकर दुःख जाहिर किए।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News