बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में दुर्गा मंदिर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल

बेतिया में दुर्गा मंदिर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र के गोनौली स्थित दुर्गा मंदिर मे असामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर में आग लगा दी गयी। हालाँकि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल व ग्रामीणो की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। घटना बुधवार की देर शाम बताई गई है। वहीँ मंदिर जलाए जाने की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए जमकर बवाल काटा। 

वहीँ मामले की सूचना पर पहुंचे लौरिया पुलिस अधिकारी, अंचलाधिकारी व जनप्रतिनिधि के सुझ बुझ से उग्र भीड़ को शांत कराया गया। इस संबंध मे लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने लोगों को समझाया व कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण किसी तरह शांत हुये। इस तरह रामनवमी व ईद की लेकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के कोशिश को स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि के द्वारा मामले को शांत किया गया।

जानकारी के अनुसार गोनौली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गोनौली के पीछे दुर्गा मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी कर दी गई। मामले की सूचना पर ग्रामीण व प्रशासन पहुंच आग पर काबू पाया जा सका। वहीं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग ग्रामीण करते रहे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा अंचलाधिकारी नीतीश कुमार सेठ ने स्थिति को समझा कर माहौल को शांत कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया की असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। विधि व्यवस्था संधारण में कोइ कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने भी कहा की इस संबंध में प्रशासन लगातार नजर रखी है। सौहार्द कायम रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मौके पर तेज प्रताप सिंह संदीप सिंह मोनु सिंह मुखिया प्रतिनिधि सुमन ठाकुर दीपक रजक जीतेन्द्र सागर खजांची राम हरिनारायण ठाकुर सुबोध कुमार सौरभ सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News