बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश विदेश के प्रसिद्ध ऑर्थो डॉक्टर 12-13 अक्टूबर को पटना में जुटेंगे, अनूप इंस्टिट्यूट ऑफ ओर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन का आयोजन

देश विदेश के प्रसिद्ध ऑर्थो डॉक्टर 12-13 अक्टूबर को पटना में जुटेंगे, अनूप इंस्टिट्यूट ऑफ ओर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन का आयोजन

PATNA:  आज पटना के यो चाइना में अनूप इंस्टीट्यूट ऑफ रिहाबिलैटेशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पद्मश्री डॉ आर. एन. सिंह और डॉ आशीष संयुक्त रूप से मीडिया को बताया की 12 और 13 अक्टूबर को अनूप मास्टर कोर्स 2019 का आयोजन होना है। जिसमें देश विदेश के 300 ऑर्थो डॉक्टर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि अमेरिका से लेकर देश में पुणे, मुंबई, झारखंड, दिल्ली, कोलकत्ता सहित देश भर के प्रसिद्ध आर्थो चिकित्सकों का जुटान पटना के मौर्या होटल में 12-13 अक्टूबर को होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन होगा।इसमें आर्थों से जुड़े सभी तरह के रोगों पर विशेष चर्चा की जायेगी। 

इसमें वक्ता के रूप यूके के डॉ कमल दीप, डॉ कैलम एमसीब्राइट, डॉ रोहित महेश्वरी और पटना के पद्मश्री डॉ आर. एन. सिंह,  डॉ आशीष सिंह कई डॉक्टर प्रमुख रूप से रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा 12 अक्टूबर को न्यू पटना क्लब में शाम को 7 बजे किया जायेगा।


Suggested News